न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव जिमिसपुर में शुक्रवार की रात्रि शराब पीकर गाली गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पिता-पुत्र सहित तीन घायल हो गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घायलों ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
सतीश पुत्र राय सिंह निवासी गांव जिमिसपुर ने बताया कि वह रात को अपने मकान पर बैठा था। इस दौरान गांव का ही सुदन वीर शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की। जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के समर्थक एकत्रित हो गए और जमकर मारपीट हुई।
सिर में चोट लगने से सतीश व उसका पुत्र अतुल कुमार घायल हुए। दूसरे पक्ष का सुदनवीर भी हाथ में चोट लगने से घायल हुआ है। कचौरा चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों की तहरीर लेने के बाद उनको डॉक्टरी मुआयना के लिए सीएचसी भेज दिया। संवाद