फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छापे में 20 लीटर शराब सहित तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गिहारा बस्ती में चल रही शराब की भट्ठी पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर बीस लीटर कच्ची शराब सहित तीन को गिरफ्तार किया है। मौके पर 300 लीटर लाहन को नाली में बहा कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को खबर मिली थी कि कोरोना कर्फ्यू के कारण शराब की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गिहारा बस्ती में दिन रात शराब की भट्ठियां चल रही है। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी सोहनवीर सिंह ने शनिवार की सुबह बस्ती पर छापा मारा। इस दौरान भट्ठी पर शराब बन रही थी।
मौके से पुलिस को पहली धार की बीस लीटर कच्ची शराब मिली। वहीं, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल प्रवेश राना ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी कीमत पर कच्ची शराब का सेवन न करें। यह जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें