हाथरस में सासनी कोतवाली पुलिस ने तीन नशा तस्करों के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि वह कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार सिंह और एसआई तसब्बुर अली के साथ कस्बा में शांति व्यवस्था के लिए गश्त पर थे। तभी उन्हें अलग-अलग जगहों से सूचना मिली कि कुछ लोग नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं।
गांव बरसै में भोले बाबा मंदिर के निकट अंकित पुत्र सतीश, सतीश पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासीगण गांव बरसै थाना सासनी को एसआई तसव्वुर अली और कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार सिंह ने सोहिल उर्फ लकी पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला कस्साबान को नानऊ रोड पर लकड़ी की टाल के निकट से पकड़ लिया और कोतवाली ले आए।
तलाशी के दौरान सतीश के पास एक किलो नशीला पाउडर डायजापाम और अंकित के पास से 500 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम और सोहिल उर्फ लकी के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।