संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में फिर कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। अब तीन और लोगों की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक सासनी और दो हाथरस शहर के हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आने वालों के भी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब कोरोना के संक्रमितों की संख्या 16 हो गई है। संवाद