फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जर्जर भवन को ढहाते वक्त मलबा गिरने से तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
हाथरस : मकान टूटने के बाद खुले में बैठे लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की मेंडू गेट पुलिस चौकी के पीछे जर्जर मकान में काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें उपचार दिया गया। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
शहर की मेंडू गेट पुलिस चौकी के पीछे पिंकी हवाई चप्पल वालों का काफी पुराना मकान जर्जर हालत में है। उस मकान को गिराए जाने का काम किया जा रहा है। यहां पर नगला चौबे निवासी दानवीर पुत्र टीकाराम, विजय पाल पुत्र डोरीलाल और राजू पुत्र विजयपाल मजदूरी कर रहे थे। इसी बीच मलबा गिरने से तीनों मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनको भर्ती कर लिया गया और उनका उपचार जारी है। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें