फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गबन के मामले में तत्कालीन ईओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंडू में नगर पंचायत अध्यक्ष व तत्कालीन ईओ लल्लन राम यादव द्वारा पद व अधिकारों के दुरुपयोग के मामले में डीएम ने तत्कालीन ईओ के खिलाफ प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को कार्रवाई की संस्तुति की है। जांच के दौरान पाया गया था कि तैनाती के दौरान फर्जीवाड़ा कर शासकीय व बोर्ड फंड की धनराशि का गबन किया गया है। लल्लनराम पर हाथरस नगर पालिका में ईओ रहते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। इसकी भी जांच कराई गई थी।
नगर पंचायत मेंडू में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य व तत्कालीन ईओ लल्लन राम यादव द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत पूर्व अध्यक्ष, सांसद दिशा समिति द्वारा की गई थी। जांच अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने जांच के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य एवं तत्कालीन अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव द्वारा नगर पालिका अधिनियम एवं शासनादेशों का खुला उल्लंघन कर घोर वित्तीय अनियमितताएं कर नगर पंचायत मेंडू को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से भारी क्षति पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर वित्तीय अनियमितता की जांच कराई। जांच आख्या के आधार पर डीएम रमेश रंजन ने तत्कालीन ईओ के खिलाफ प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को कार्रवाई की संस्तुति की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें