फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन-तीन ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक की टीम तीन ग्राम पंचायतों को एक- एक थीम पर चयनित किया जाएगा। शासन की ओर से इन ग्राम पंचायतों के चयन के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन पंचायतों के सत्यापन के बाद जिला स्तर से सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। वही ब्लॉक स्तर पर चयनित होने वाली ग्राम पंचायतों को ब्लॉक पर सम्मानित भी किया जाएगा।
राष्ट्रीय पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों से नौ-नौ थीम के आधार पर पुरस्कार योजना के लिए आवेदन लिए गए थे। इन आवेदनों को सभी संबंधित ब्लॉकों को भेज दिया गया है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक थीम पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन में प्रत्येक थीम पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन-तीन ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों का ब्लॉक स्तर पर सम्मान भी किया जाएगा। इसके बाद इन ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर सत्यापन के लिए अग्रेसित किया जाएगा, जिससे जिला स्तरीय टीम स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन के बाद पुरस्कृत होने के लिए शासन को ग्राम पंचायतों के नाम भेज सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें