फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची तहसील की टीम

विज्ञापन
हाथरस :अलीगढ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र चौकी के पास नाप के दौरान नक्शा देखती राजस्व विभाग की टीम। सं - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के औद्योगिक क्षेत्र के बाहर एक भूखंड पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं कब्जाधारी ने टीम को बताया कि इस भूखंड को जिला उद्योग केंद्र की ओर से आवंटित किया गया है।
गली तबेला निवासी सरोज गुप्ता पत्नी योगेंद्र नाथ गुप्ता ने तहसील प्रशासन को शिकायत दी कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर उनके एक भूखंड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तहसील में मौजूद दस्तावेजों के आधार पर अपनी जांच पड़ताल शुरू की। टीम ने मौके पर कब्जे वालों से भी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भूखंड पर पहले से कब्जा जमाए बैठे लोगों ने राजस्व टीम को बताया कि उक्त भूखंड का आवंटन उद्योग विभाग की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने इससे संबंधित दस्तावेजों को भी एकत्रित किया। राजस्व टीम उद्योग विभाग से भी इस संबंध में रिपोर्ट ले रही है। सभी रिपोर्टों को एकत्रित कर एसडीएम को प्रस्तुत किया जाएगा। एसडीएम सदर राजकुमार सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। सभी दस्तावेजों को एकत्रित किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें