फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटनाओं में किशोरी सहित बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस और जलेसर रोड पर सोमवार को हुईं अलग-अलग दुर्घटनाओं में किशोरी सहित बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया।सूचना पर घायलों के परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर घायलों को अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विनोबा नगर निवासी विकास पुत्र भगवान सिंह अपनी बहन कल्पना पुत्री रामप्रकाश को बाइक पर बैठाकर भद्रकाली मंदिर से दर्शन कराकर घर लौट रहा था। जलेसर रोड पर गंदे नाले के निकट कार के चालक ने अचानक खिड़की खोल दी, जिससे बाइक सवार भाई-बहन खिड़की से टकरा गए। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। हाथरस रोड पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोर के निकट लोडर टेंपो पंचर होने की वजह से खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान पुत्र मोहम्मद हफीज निवासी डीडीए कॉलोनी दिल्ली गेट अलीगढ़ टेंपो के टायर का पंचर जोड़ रहा था। इस दौरान कौशल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी इगलास अलीगढ़ की बाइक टेंपो से टकरा गई, जिससे बाइक सवार और लोडर टेंपो चालक गंभीर घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना के संबंध में घायल के परिजनों को जानकारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें