फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी के अलीगढ़ रोड स्थित समामई के पास रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर है।
सोमवार सुबह अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी नईम, नाजिम पुत्र निजामुद्दीन, मुस्कान पुत्री निजामुद्दीन, उमेश पुत्र वेदराम निवासी बाद और पप्पू निवासी अलीगढ़ कार में सवार होकर आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित गांव समामई के पास रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से मुस्कान और पप्पू को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें