फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 30 किलो गांजे के साथ तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद पुलिस द्वारा गांजे व ट्रक के साथ गिरफ्तार किए गए तीन अभियुक्त। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

गांजा तस्करों के खिलाफ कोतवाली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अब कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 30 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी पुलिस ने बरामद किया है।
सीओ ब्रह्मा सिंह ने बताया कि एक नवंबर को कोतवाली प्रभारी डीके सिसौदिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीशचंद्र, उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह, उमाशंकर, बृजराज सिंह और अरुण कुमार के साथ गश्त पर थे तो इस दौरान आगरा चुंगी पर उन्हें यह लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने अशोक पुत्र ताराचंद्र, जीतू पुत्र राजवीर निवासी गांव समोगर थाना डौकी आगरा, सत्तो उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र भिक्की निवासी गांव धनौली थाना मलपुरा आगरा को 30 किलो वजन के पांच पैकेट गांजा और एक ट्रक नंबर एमपी 06 एचसी-1843 एलपी दस चक्का के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक अभियुक्त विशाल अग्रवाल पुत्र स्व. शंकर अग्रवाल निवासी द्वारिकापुरी शास्त्रीपुरम सिकंदरा आगरा हाल पता रंजीत नगर भरतपुर राजस्थान मौके से भाग गया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन अभियुक्तों द्वारा पूर्व में हाथरस रोड स्थित एक निर्माणाधीन प्लॉट से बरामद किए गए आठ क्विंटल 40 किलो गांजे की तस्करी में भी शामिल होने की बात स्वीकारी है। इस दौरान कोतवाल डीके सिसौदिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें