फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रेडीमेंड की दुकान का शटर काटकर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
हाथरस : नरेश मार्केट में चोरी के लिए तोड़ा गया शटर। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के कमला बाजार स्थित नरेश मार्केट में संचालित एक रेडीमेड की दुकान का शटर काटकर बदमाश वहां रखा हजारों का रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
कस्बा के मोहल्ला बारहसैनी निवासी महेशचंद्र गुप्ता पुत्र सुखराम गुप्ता की कस्बा के नरेश मार्केट में रेडीमेड की दुकान है। रोजाना की भांति बृहस्पतिवार की देर रात दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए। बदमाशों ने दुकान का शटर काटकर उसमें रखा हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह सफाई कर्मचारी मार्केट में झाड़ू लगाने आए तो देखा की दुकान का शटर कटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना चौकीदार के माध्यम से दुकान स्वामी को दी गई। मौके पर दुकान स्वामी व अन्य दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है, जिसमें कहा गया है कि बदमाश दुकान से कंबल, पेंट, शॉल और जैकेट चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें