कोतवाली क्षेत्र के गांव बस्तोई में सोमवार की देर रात को एक मजदूर की झोंपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक झोंपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। पूर्व प्रधान ने मौके पर पहुंचकर मजदूर परिवार को सहायता राशि दी।
प्रेमपाल सिंह पुत्र देवीराम निवासी गांव बस्तोई मजदूरी करने के लिए हाथरस जाता है। सोमवार की रात को प्रेमपाल वापस लौटने के बाद अपने गांव आकर खाना खाने के बाद भाई के घर पर टीवी देखने लिए चला गया। तभी उसकी झोंपड़ी में आग लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व प्रधान महेशचंद्र बघेल ने पीड़ित को आर्थिक मदद दी है और तहसील प्रशासन को भी इसकी सूचना देकर पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग की है।