फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मंडी से बाहर कारोबार करने वालों को नहीं देना होगा मंडी शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति से बाहर कारोबार करने वाले किसानों और व्यापारियों को अब मंडी शुल्क नहीं देना होगा। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत मंडी परिषद ने सभी मंडी अफसरों से कहा है कि इस पर तुरंत कार्ययोजना बनाकर टिप्पणी दें। कारोबारियों ने नये नियम पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे कारोबार ज्यादा बढ़ेगा।
मंडी परिषद अधिनियम में अधिसूचना के तहत अब मंडी टैक्स नहीं लगेगा। लाइसेंस की भी कोई जरूरत नहीं होगी। मंडी परिषद नई व्यवस्था बीते पांच जून से लागू कर दी है। साथ ही सभी अधिकारियों से इस पर टिप्पणी भी मांगी हैं। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था से करोड़ों रुपये का राजस्व प्रभावित होगा। हालांकि राज्य सरकार अभी अलग से नियम और अधिनियम बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे व्यापारी और किसान इस फैसले से राहत महसूस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था लागू होने से जिले के हजारों किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है मंडी से बाहर कारोबार करने वाले पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और न ही लाइसेंस की जरूरत होगी। हालांकि अभी विस्तृत आदेश आना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें