फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेटी की शादी से पहले चोरों ने घर किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में सर्द रातों में चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की रात कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने हाथरस रोड स्थित संतोषी धाम कॉलोनी स्थित एक बंद मकान में हाथ साफ कर दिया। चोर यहां से करीब एक लाख रुपये के गहने व नकदी चुरा ले गए।
पीड़ित परिवार ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी है। हाथरस रोड स्थित श्रीजी होटल के पीछे स्थित संतोषी धाम कॉलोनी हाथरस रोड सादाबाद निवासी जसवंत सिंह ने तहरीर में बताया कि एक फरवरी की रात वह अपनी लड़की की ससुराल में गमी में गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बच्चे छोटे भाई के घर पर सुनीता एन्क्लेव में रुके हुए थे। घर में किसी के न होने का लाभ उठाते हुए चोरों ने उसके घर में छत के रास्ते प्रवेश कर लिया और कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी में से बेटी की शादी के लिए रखे करीब एक लाख रुपये के जेवर व नकदी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 16 फरवरी को थी। उसी के लिए घर में जेवर व सामान रखे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें