फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तेज बारिश से कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत

विज्ञापन
हाथरस: तेज बारिश के बाद सदर कोतवाली में भरा पानी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर के मुख्य मार्गों के अलावा गलियों में जलभराव हो गया। जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। झमाझम बारिश के कारण शहर से देहात तक बिजली सिस्टम चरमरा गया। इस कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।
कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। शनिवार सुबह आसमान में काली घटाएं छाने के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से आमजन को गर्मी से निजात मिली। वहीं शहर के श्रीनगर, कैलाशनगर, नवीपुर रोड, नगला तंदुला, आवास विकास कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, तरफरा रोड सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली परिसर सहित कई कार्यालय परिसर में पानी भर गया। बारिश ने ड्रेेनेज सिस्टम की कलई खोल दी। लोगों को जलभराव के चलते डगर तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा। बारिश के कारण शहर के गिजरौली, ओढपुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, देहात के हसायन, नगला रति, महौ, अल्हैपुर, लाड़पुर आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण शहर से देहात तक लोगों बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें