फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फाग महोत्सव में खूब उड़ा रंग-गुलाल, तन-मन हुआ निहाल

विज्ञापन
हाथरस: ई रिक्शा में बैठकर होली खेलते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे बाजार होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को जिलेभर में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह की धूम रही। कई जगह गुलाल उड़ा एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। होली के गीतों पर कार्यक्रमों में लोग खूब थिरके। वहीं स्कूल कॉलेजों में भी विद्यार्थियों ने होली खेली। सरकारी कार्यालयों में होली पर गुलाल उड़ा और कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दी।
डिस्ट्रिक्ट बार हॉल में होली मिलन समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सांगल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कोरोना वायरस के चलते आपस में एक दूसरे ने नमस्कार कर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अशोक शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों ने ब्रज की होली गायन, ब्रज होली गीत और होली पैरोड़ी पर तमाम संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत, सचिव अरविंद वशिष्ठ, सीपी शर्मा, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, राजपाल सिंह दिसवार, यतेंद्र शर्मा, गौतेंद्र सिंह, नवदीप पाठक, विनोद कुमार शर्मा बंटी, संजय दीक्षित, राधेलाल पचौरी, रामकुमार गुप्ता थे। सिटी पोस्ट ऑफिस में सभी अभिकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी चंद्रशेखर सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवप्रसाद, रमेश चंद्र थे। मनोज द्विवेदी ने होलिका दहन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राहुल गर्ग, सुनीता शर्मा, सुमन शर्मा, विमलेश शर्मा, साधना, पूनम अग्रवाल, लता, पूनम, कंचन लता थे। अध्यक्षता सीएम शर्मा ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें