फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अध्यादेश में खेत व मजदूरों के अधिकारों के संरक्षण का कोई प्रावधान नहीं: डॉ. अनिल

विज्ञापन
हाथरस: धरना-प्रदर्शन के वाद ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर पर नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की। मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी थे।
जिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट और सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसान खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षड्यंत्र किया है। केंद्रीय भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश को हरित क्रांति को हराने की साजिश कर रही है। राधेश्याम अग्निहोत्री और अनुज कुमार संत ने कहा कि देश भर में 62 करोड़ किसान, मजदूर व ढाई सौ से अधिक किसान संगठन इन काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पीएम उनकी आवाज को सुनना तो दूर, उन पर लाठियां बरसवा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि अध्यादेश में न तो खेत मजदूरों के अधिकारों के संरक्षण का कोई प्रावधान है और न ही जमीन जोतने वाले बंटाईदारों या मजदूरों के अधिकारों का संरक्षण का प्राविधान है। ऐसा लगता है कि उन्हें पूरी तरह से खत्म कर अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा देश की सरकार किसानों के ऊपर अत्याचार कर रही है। इस काले कानून के माध्यम से सरकार किसानों को कमजोर करना चाहती है और उद्योगपतियों को बढ़ावा देना चाहती है।
विज्ञापन

इस मौके पर जैनुद्दीन एडवोकेट, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, अविनाश पचौरी, अंकित चौधरी, निखिलवर्ती पाठक, शरद उपाध्याय नंदा, धीरेश दीक्षित, काजल चौधरी, कपिल पालीवाल, प्रदीप कुमार जादौन, सत्यम वशिष्ठ, संजय प्रताप सिंह, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, पपू बौहरे, अमित कुरैशी, राशिद कुरैशी, पवन कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, आदित्य शर्मा, अजीत गोस्वामी, संजय कप्तान, रीना कप्तान, चौधरी उदल सिंह, हरेंद्र गुप्ता, आकाश शर्मा, अनुज चौधरी, सुरेश मल्ल, हरिओम, नीतू सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें