फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कई सरकारी दफ्तर और पुलिस चौकियां हैं अतिक्रमण के दायरे में

विज्ञापन
हाथरस: नाली के ऊपर बनी पुलिस चौकी मुरसान गेट। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गैरों पे सितम, अपनों पे रहम। अतिक्रमण हटाओ अभियान में स्थानीय प्रशासन की यही स्थिति है। जिले में कई सरकारी कार्यालय और पुलिस चौकियां अतिक्रमण की जद में हैं, लेकिन इन्हें आज तक ध्वस्त नहीं कराया गया। यहां तक की हाथरस के लोक निर्माण विभाग का दफ्तर और गेस्ट हाउस भी अतिक्रमण की सीमा में है, लेकिन इस पर कभी प्रशासन का ध्यान नहीं गया।
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर प्रशासन और नगर पालिका की टीमें अभियान चलाती हैं। इस दौरान शहर के दुकानदारों के सामान जब्त करने सहित स्थायी अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई भी की जाती है। जुर्माना भी वसूला जाता है। इस अभियान के दौरान सरकारी विभागों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। शहर के मुख्य चौराहे घंटाघर पर बनी पुलिस चौकी धीरे-धीरे सड़क की ओर बढ़ती जा रही है। रास्ता छोटा हो गया है, लेकिन इस ओर से अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही हाल कई अन्य स्थानों का हैं। अलीगढ़ रोड पर लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस और इसी विभाग का कार्यालय भी अतिक्रमण की जद में है और वहां सड़क इसकी वजह से कम चौड़ी है, लेकिन इस पर प्रशासन का ध्यान नहीं गया। इसी तरह अलीगढ़ रोड पर औद्योगिक आस्थान की पुलिस चौकी भी नाले के ही ऊपर बना दी गईं है। शहर के अन्य चौराहे भी अतिक्रमण की चपेट में हैं, लेकिन इस तरफ प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें