फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नवीपुर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, माल भी हुआ बरामद

विज्ञापन
हाथरस: चोरी के दो आरोपी पु​लस की ​​गरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र छोटा नवीपुर में पिछले दिनों हुई चोरी को पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान नवीपुर रोड पर दो व्यक्ति बाइक पर खड़े दिखे, जिनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने छोटा नवीपुर निवासी गोविंद के घर में हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम महेश कुमार निवासी कांशीराम कॉलोनी और संजीव निवासी नाई का नगला है। इनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, 1500 रुपये और एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ जगदीशचंद्र, एसआई रामदास पचौरी, एचसी जसवंत सिंह, रिंकू के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें