न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ प्रवर्तन दल की टीम ने शहर माहौर बस्ती बालापट्टी में छापा मारा। टीम ने 13 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इससे वहां खलबली मच गई। चोरी करने वालों के विरुद्ध बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीम में अवर अभियंता कौशल गुप्ता, ललित कुमार राणा अवर अभियंता प्रवर्तन दल, रंजीत सिंह मुख्य आरक्षी प्रवर्तन दल, देवेंद्र सिंह मुख्य आरक्षी प्रवर्तन दल, अनिल शर्मा टीजी 2, सचिन कुमार टीजी 2, मनोज कुमार संविदा लाइनमैन और विष्णु कुमार संविदा लाइनमैन आदि मौजूद रहे। संवाद