फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छापा मारकर 20 क्वार्टर देसी शराब पकड़ी

विज्ञापन
हाथरस : छापा मारती आबकारी एवं स्थानीय पुलिस की टीम। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम नगरिया, उधैना, सहपऊ व हाथरस-जलेसर सीमाई क्षेत्रों में अवैध शराब के अड्डों पर छापा मार कार्रवाई की। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर संचालित ढाबों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से देवकी प्रसाद पुत्र रोशन लाल निवासी नगरिया थाना सहपऊ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक अन्य अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान टीम ने चौपाल के माध्यम से लोगों को अवैध, नकली व सस्ती शराब के सेवन से होने वाली नुकसानों के बारे में बताया। लोगों से अपील की कि अगर कोई अवैध शराब बिक्री करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें