फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Police: खुलेआम घूम रहे चोर, पकड़ नहीं पाई पुलिस, 271 घटनाओं में लगी एफआर

Thu, 07 May 2026 05:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ज्यादातर मामलों में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया। इन 52 घटनाओं में से 18 का ही खुलासा हुआ है, बाकी की जांच जारी है। 34 घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है और पीड़ित परिवार पुलिस व थानों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले ढ़ाई साल में हुई चोरी की 482 घटनाओं में हाथरस पुलिस 211 यानी 44 फीसदी का ही पुलिस खुलासा कर पाई है। 271 घटनाओं के आरोपी खुले में घूम रहे हैं, पुलिस के हाथ उन तक पहुंच पाए हैं। पुलिस ने इनमें अंतिम रिपोर्ट लगा दी है। 

विज्ञापन


वर्ष 2023 से अक्तूबर 2025 तक के पुलिस आंकड़ें इसकी गवाही दे रहे हैं। जिन 211 घटनाओं का खुलासा हुआ है, उनमें 269 चोरों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा पुलिस ने किया है। नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक चोरी की एक के बाद एक चोरी की52 घटनाएं हुईं। चंदपा, कोतवाली सदर व हाथरस गेट क्षेत्र में चोर सबसे अधिक सक्रिय रहे और यहां अधिक वारदात हुईं।

ज्यादातर मामलों में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया। इन 52 घटनाओं में से 18 का ही खुलासा हुआ है, बाकी की जांच जारी है। 34 घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है और पीड़ित परिवार पुलिस व थानों के चक्कर काट रहे हैं।

चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। एंटी थेफ्ट टीम के साथ इंटेलीजेंस व सर्विलांस सेल को लगाया गया है। सभी घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
पूरे परिवार के जेवर चले गए

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नहरोई निवासी योगेश कुमार के घर से चोर 22 नवंबर की रात को लगभग 35 लाख रुपये के जेवर व तीन लाख रुपये नकद ले गए थे। योगेश परिवार के साथ शादी में बाहर गए थे। चोर तीनों भाइयों के जेवर के साथ-साथ पुश्तैनी जेवर चोरी कर ले गए थे। योगेश ने बताया कि वे लगातार एंटी थेफ्ट व एसओजी टीम के संपर्क में हैं, लेकिन सभी टीमें खाली हाथ हैं।

केस-2
पांच महीने बाद भी तिजोरी का सुराग नहीं

तबेला गली के रहने वाले गगन वर्मा की जलेसर रोड स्थित गांव जैन गढ़ी के पास सराफा की दुकान है। 13 नवंबर की रात को चोर दुकान का शटर काटकर तिजोरी चुरा ले गए थे। गगन के अनुसार तिजोरी में लगभग 10 किलो चांदी व 65 ग्राम सोने के जेवरात थे। सीसीटीवी पर चोर स्प्रे मार गए थे तथा डीवीआर चोरी कर ले गए थे। पुलिस आज तक तिजोरी नहीं ढूंढ सकी है।

केस-3
एक-एक रुपये के लिए परेशान परिवार

सासनी के गांव शाहपुर खुर्द में 20 जनवरी की रात चोरों ने राकेश कुमार के घर में धाबा बोला। राकेश के अनुसार चोर उनके यहां से 15 से 20 लाख रुपये गहने व 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की शिकायत सासनी पुलिस से की, लेकिन तीन महीने बाद भी चोरों का कुछ पता नहीं है। राकेश ने कहा कि जीवनभर की कमाई चोर ले गए। अब एक-एक रुपये के लिए परेशान हैं। थाने के चक्कर काटते-काटते चप्पल घिस गईं, लेकिन चोरी गया माल वापस नहीं मिला। पीड़ित ने अब एसपी से शिकायत की है।

सर्किल अनुसार चोरी के मामलों में हुई कार्रवाई (वर्ष 2023 से अक्तूबर 2025 तक)
 
सर्किल घटनाएं चार्जशीट एफआर एक्सपंज जेल भेजे
नगर 217 79 138 0 142
सादाबाद 136 59 77 0 82
सिकंदराराऊ 1296 44 80 5 58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें