न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार को कोतवाली चंदपा क्षेत्र का एक युवक शहर के स्नेहा हॉस्पीटल पहुंचा। बताया जा रहा है युवक डॉक्टर के पास पहुंचा और उसने कहा कि उसके छोटे भाई की पत्नी गर्भवती है। उसे अल्ट्रासाउंड कराकर यह जानकारी करनी है कि उसके पेट में लड़का है या लड़की।
इस बात पर महिला चिकित्सक चौकीं और उन्होंने इस बार पर नाराजगी जताई। जिस पर युवक वहां से जाने लगा तो उसे वहां पर मौजूद एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने रोकना चाहा, जिस पर युवक महिला स्वास्थ्य कर्मी का हाथ मोड़ कर धक्का देकर भागा। इतने में ही अस्पताल के बाहर मौजूद लोगों ने उसे भाग कर पकड़ लिया।
इस बात की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ गौरव सक्सैना ने बताया कि इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद