न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दादनपुर-ढकपुरा में मंगलवार की देर शाम को बिजली के तार डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मंगलवार की देर शाम को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दादनपुर ढकपुरा निवासी सूर्यप्रकाश बिजली के तार डाल रहा था। इस बीच वहां आए युवकों से इस बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि मारपीट में सूर्यप्रकाश के सिर पर सिर में रॉड मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद