न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी क्षेत्र में एक युवक के नाजुक अंग लोहे के कुंदे में फंस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जब कुंदा नहीं निकला तो उसे गंभीर हालत में यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह सासनी क्षेत्र क्षेत्र में 45 वर्षीय युवक के साथ यह घटना हुई।
उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसके काफी रक्त बह रहा था। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। युवक की पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। इस मामले को लेकर चर्चाएं रहीं। संवाद