फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हादसे में मृत तीनों युवकों के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, मचा कोहराम

विज्ञापन
हाथरस : मृतक दिनेश के घर शोकाकुल बैठे परिजन। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्रांतर्गत आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार की रात्रि में दुर्घटना में तीन दोस्तों की हुई मौत के बाद रविवार को घंटों पोस्टमार्टम गृह पर कोहराम मचा रहा। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात्रि करीब नौ बजे आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदपा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत त्यागी होटल के निकट एक टाटा 407 ने एक आई टेन कार में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान चंद्रपाल उर्फ कालू निवासी शहीद सुखदेव नगर अशोक विहार दिल्ली, दिनेश निवासी बहरदोई थाना सादाबाद जिला हाथरस व चंदन निवासी जौनपुर के रूप में हुई थी। तीनों दिल्ली में ही रहते थे और आपस में दोस्त थे।
विज्ञापन

दिनेश के परिवार में देवी जागरण का कार्यक्रम था और उसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से एक ही कार में बहरदोई जा रहे थे। यह कार चंद्रपाल की ही थी और इसे वही चला रहा था। तब यह भीषण हादसा हुआ। कई घंटे बाद तीनों शवों की पहचान हुई। रात्रि में ही दिनेश के परिजन पोस्टमार्टम गृह आ गए।
विज्ञापन

चंद्रपाल के परिजन भी रविवार को आ गए। इस दौरान घंटों पोस्टमार्टम गृह पर करुण कंद्रन होता रहा। चंदन के परिजन देर शाम तक नहीं आए थे। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया। चंद्रपाल और दिनेश के शवों को परिजन अपने साथ ले गए। इस दुर्घटना की रिपोर्ट कोतवाली चंदपा में दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें