न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा-बरेली मार्ग पर सोखना पुलिया के चौड़ीकरण का काम कोरोना काल में धीमी गति से शुरू कर दिया गया है। इस साल इस काम के पूरा होने की उम्मीद है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि शासन का आदेश है कि रोड का डिजाइन इस हिसाब से किया जाए कि दुर्घटनाएं कम से कम हो। साथ ही ब्लैक स्पॉट को खत्म किया जाए। इसी क्रम में जिले के लोनिवि ने कवायद शुरू कर दी है। बीते साल में मुरसान करवनदी पुलिया का चौड़ीकरण के काम को पूरा कर दिया। अब मथुरा बरेली राजमार्ग स्थित सोखना पुलिया के चौड़ीकरण के काम को शुरू करा दिया है।
इस पुलिया के चौड़ीकरण का काम वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण अटका हुआ था। अब कागजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद संबधित ठेकेदार ने पुलिया चौड़ीकरण के काम को शुरू कर दिया है। इस मामले में लोनिवि एक्सईएन आंनद कुमार का कहना है कि सोखना पुलिया पर चौड़ीकरण का काम धीमी गति से शुरू हो गया है।