फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वैन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
वैन की टक्कर से घायल साइकिल सवार। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सहपऊ से थरौरा लिंक मार्ग पर सीएचसी के नजदीक एक वैन ने मंगलवार की शाम करीब छह साइकिल सवार को पीछे टक्कर मार दी। वैन सवार और उसकी साइकिल को करीब 50 मीटर तक घसीटकर ले गई। दुर्घटना के बाद चालक वैन को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वैन को कब्जे ले लिया है। घायल ने उपचार के लिए हाथरस ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
क्षेत्र के गांव नगला परसू निवासी 50 वर्षीय गंगाशरण पुत्र रामलहरी साइकिल पर पास के गांवों में भेलपूरी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। मंगलवार की शाम को करीब छह बजे वह गांवों में भेलपूरी बेचने के बाद कस्बा सहपऊ से अगले दिन की बिक्री के लिए चिरवा लेकर साइकिल से गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी साइकिल सहपऊ-थरौरा मार्ग स्थित सीएचसी के पास पहुंची तो सहपऊ की ओर से आ रही एक वैन ने पीछे से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े और वैन में ही उलझ गए। गंभीर घायल अवस्था में उनको सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टर ने उनको हाथरस रेफर कर दिया। हाथरस ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन हाथरस रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें