फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज के पास बनी सर्विस रोड जर्जर, हादसों का डर

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर बना ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के निकट बनी सर्विस रोड का निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया है। इस कारण मार्ग जगह-जगह जर्जर हालत में है। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। खास बात यह है कि जब तक सर्विस रोड का सही तरीके से निर्माण नहीं होगा। तब तक लोक निर्माण विभाग इसके अधिग्रहीत नहीं करेगा।
शहर के तालाब चौराहे पर दो साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण किया गया। निर्माण के बाद अभी तक इस पुल पर यातायात से संबंधित संकेतक नहीं लगे हैं। इसके अलावा रोड बनाने में भी खानापूर्ति की गई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग इसे सुपुर्दगी में लेने के लिए तैयार नहीं है। सदर कोतवाली के निकट और अलीगढ़ रोड पर दोनों ओर से जब वाहन ओवरब्रिज पर चढ़ते हैं तो सामने से आने वाले वाहनों का पता नहीं चलता और ऐसी स्थिति में रोजाना दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

तालाब ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या तो हल हुई है, लेकिन सर्विस रोड से पुल पर चढ़ने के लिए दौरान आए-दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काम होना अति आवश्यक है।
-सुनील कुमार
तालाब ओवरब्रिज पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए। सर्विस रोड का सही तरीके से निर्माण किया जाए, ताकि आमजन गंतव्य की दूरी आसानी से तय कर सकें।
-बनवारी लाल
कोतवाली के निकट और अलीगढ़ रोड की तरफ जहां मोड़ हैं, वहां जाली लगाई जाए। सभी वाहनों को गोलचक्कर से प्रवेश दिया जाए। साथ ही वहां नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए।
-महेश कुमार
ओवरब्रिज से शहर के अंदर जाने के लिए जब मुड़ते हैं, तब अक्सर कोई न कोई वाहन आए दिन आपस में टकरा जाते हैं इस कारण लोग चुटहिल हो रहे हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को तैयारी करनी चाहिए। -राहुल कुमार
विज्ञापन

तालाब चौराहे के ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड का निर्माण सही तरीके से नहीं हो पाया है। इस कारण हमारे द्वारा उसे अधिग्रहित नहीं किया जा रहा है। सर्विस रोड बनने के बाद विभाग ओवरब्रिज को अधिग्रहीत करेगा। साथ ही मोहनंगज के चौराहे पर गोलचक्कर बनाकर दुर्घटनों को रोकने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए निरीक्षण भी किया गया है।
-राजेश निगम, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें