फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छह करोड़ रूप से बदलेगी जिले की 40 सड़कों की सूरत

विज्ञापन
हाथरस : टाप रोड गिजरौली की सड़क में गड्ढे। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष के आदेश के बाद जिले से भी लोक निर्माण विभाग ने 40 सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद अधिकारियों को अब बजट की मंजूरी का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि नये वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ जिले में अभी एक भी सड़क के निर्माण की शासन से स्वीकृति नहीं मिली है। बारिश के चलते गड्ढा मुक्ति का काम भी लटका हुआ है। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। अब लोनिवि के विभागाध्यक्ष ने क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को यह आदेश दिया था कि वह 48 घंटे में सड़कों की विशेष मरम्मत के प्रस्ताव भेजें, वरना उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आदेश के बाद यहां भी लोनिवि प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। बृहस्पतिवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) ने सभी जेई और एई को बुलाकर जर्जर सड़कों के बारे में जानकारी ली और अधीनस्थों से सड़कों के प्रस्ताव मांगे। इन प्रस्तावों शासन को भेज दिया गया। यहां से 40 सड़कों की विशेष मरम्मत के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इस पर करीब करीब छह करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। लोनिवि के एक्सईएन राजेश कुमार निगम का कहना है कि जिले में 40 सड़कों की विशेष मरम्मत के प्रस्ताव भेजे गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव भेजे गए हैं। बजट मिलने के साथ टेंडर प्रक्रिया को पूरा करते हुए काम शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें