हाथरस : युवक का शव मिलने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना हाथरस गेट पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गांव लहरा के निकट एक भट्ठे के पास एक युवक का शव का सड़ा-गला शव बरामद किया है। बृहस्पतिवार की दोपहर जब कुछ ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे के निकट बाजरे के खेत में यह शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है और ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत दो-तीन पहले हुई हो। शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। पुलिस के पहुंचने पर वहां भीड़ लग गई। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। संवाद