फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धूमधाम से निकाली श्रीराम की बरात, हुआ स्वागत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)नगर में बुधवार को श्रीराम बरात की धूम रही।सांसद राजवीर दिलेर और पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने श्रीराम और लक्ष्मण की पूजा कर और हरी झंडी दिखाकर बरात को रवाना किया।जनकपुरी में बरात के पहुंचने पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
हाथरस : राम बरात से पूर्व पूजन करते सांसद राजवीर दिलेर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में बुधवार को श्रीराम बरात की धूम रही। सांसद राजवीर दिलेर और पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने श्रीराम और लक्ष्मण की पूजा कर और हरी झंडी दिखाकर बरात को रवाना किया। कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। जनकपुरी पहुंचने पर बरात का स्वागत-सत्कार किया गया। बरात की आरती उतारी गई।
रात में 14 झांकियों के अलावा मां काली का स्वरूप तलबारबाजी करते हुए चल रहे थे। शाम सात बजे से मोहल्ला नौरंगाबाद के बाबा ओम मंदिर से बरात की शुुरुआत हुई। सांसद व पूर्व विधायक के अलावा सोनू माहेश्वरी, गिरीश मोहन गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता आदि ने प्रभु राम की आरती उतारी और तिलक कर पूजन किया।
विज्ञापन

बरात हुरमतगंज, राठी चौराहा, सब्जी मंडी, नयागंज बाजार, मंडी गांधीगंज, तिराहा बाजार, बारहसैनी आदि मोहल्लों में होकर मंडी गांधीगंज पहुंचकर समाप्त हुई। जनकपुरी में बरात के पहुंचने पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बृजमोहन गुप्ता, विशाल दरगढ़, अभिषेक वार्ष्णेय, कमलेश शर्मा, यशोदा वार्ष्णेय, सुशीला चौहान, संतोष पौरुष, राधा गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, बृजेश चौहान, नरेंद्र सिंह जादौन पप्पू भाई आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें