फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान व मतगणना की प्रकिया की होगी वीडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रस्तावित मतदान/मतगणना की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएम रमेश रंजन ने एआरओ के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान व मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराएं। एआरओ को चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान/मतगणना कराए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने मतदाताओं के पहचान पत्र एवं मतदाता सूची से नाम भलीभांति मिलान कर के बाद ही मतदान कराने के निर्देश दिए। मतदाताओं को शत-प्रतिशत जांच करने के उपरांत ही मतदान केंद्र पर प्रवेश दें। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल, पेन आदि अनावश्यक सामग्री ले जाना वर्जित है। मतदान प्रारंभ करने से पूर्व मतदान पेटी को खोलकर दिखाते हुए वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद मतदाता मतपत्र मोड़कर मतपत्र पेटी में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड स्तर पर तैनात कर्मचारी किसी भी दशा में परिसर पर नहीं रहना चाहिए। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जहां पर ड्यूटी लगाई गई है वहां पर समय से पहुंचे। उन्होंने कहा कि निरक्षर एवं अशक्त लोगों के लिए लगाए गए सहायक मतदाता के साथ निर्वाचक का मतदान केन्द्र पर आना अनिवार्य होगा। निर्वाचक के बिना सहायक द्वारा मतदान का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें