फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्राथमिकता पर होगा कॉलोनाइजर्स की समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने विनियमित क्षेत्र हाथरस के तहत कोलोनाइजर्स के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कोलोनाइजर्स को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
डीएम ने कॉलोनाइजर्स से अपनी समस्याओं एवं सुझावों को लिखित रूप में उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने विभाग में अवर अभियंता (जेई) की तैनाती के संबंध में शासन से पत्राचार के लिए एसडीएम सदर को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार सिटी कॉलोनी से हर्ष उपाध्याय ने महायोजना 2031 के प्रारूप में प्रस्तावित मार्ग और रोशन एन्क्लेव के राकेश शर्मा ने महायोजना 2031 में स्वीकृत कॉलोनी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इनकी स्वीकृति हो गई है और बाईपास का निर्माण भी हो चुका है। कॉलोनाइजरों ने जानकारी दी कि कार्यालय में काफी समय से जेई की तैनाती न होने के कारण नक्शे आदि के सत्यापन में समस्या का सामना करना पड़ता है। कार्य समय से नही हो पाते है। विद्युत कनेक्शन और मिट्टी के उठान में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें