फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रधानों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों का दिया ब्योरा

विज्ञापन
हाथरस : प्रधानों की कार्यशाला को संबोधित करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित एक फॉर्म हाउस में 100 दिन 100 ग्राम पंचायत अभियान के अंतगर्त जनपद के 100 ग्राम प्रधानों की एक विशेष कार्यशाला आयोजन किया गया। इसमें 14 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, खेल मैदान, खुला जिम, ग्राम सचिवालय की क्रियाशीलता, सामुदायिक शौचालय की क्रियाशीलता, गोशाला, पुस्तकालय, पौधरोपण, सेंगर नदी, ईशन नदी की सफाई आदि पर पीपीटी के माध्यम से कार्यों को दिखाया गया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत जटोई, रामगढ़, ठूलई, सलेमपुर, परसारा, शाहपुरकलां, मीरपुर, महमूदपुर नगला ढ़क, सीधामई, हरीनगर, कंजौली, गढ़उमराव, सलेमपुर एवं फतेहउल्लाहपुर के ग्राम प्रधानों ने कार्यशाला में अन्य गांव के प्रधानों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में ग्राम प्रधानों द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन को जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने सराहा। डीएम ने कहा कि अन्य ग्राम प्रधान भी इसी तरह से प्रेरणा लेते हुए पांच अप्रैल से अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में 100 दिन के अंदर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संसाधन केंद्र, सोक पिट निर्माण आदि का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यों में 100 दिनों में 300000 मानव दिवस सृजित करने की कार्ययोजना बनाकर उसे लागू करने की बात कही। नदी किनारे वाली ग्राम पंचायतों को नदियों की साफ-सफाई का कार्य करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान भारत काडर एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों के फार्म भरवाकर उन्हें लाभान्वित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें