फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रख किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद कस्बा बिसावर में हुई लाखों के आभूषण की चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। गुस्साए दुकानदारों ने एक बार फिर रविवार को बाजार बंद रखकर धरना दिया। प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एक बार फिर दुकानदारों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बिसावर के सराफा बाजार में 10 नवंबर की रात हुई लाखों की चोरी के मामले में कार्रवाई न होने पर गुस्साए दुकानदारों ने रविवार को बाजार बंद कर धरना दिया। सुबह से ही दुकानदार धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए घटना के खुलासे की मांग की। कई घंटे तक बिसावर के बाजारों में सन्नाटा रहा। इससे पहले भी दुकानदार सोमवार को धरना दे चुके हैं। उस दिन सीओ रुचि गुप्ता ने पहुंचकर जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद जब चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी तो दुकानदारों का सब्र फिर से जवाब दे गया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर विधायक गुड्डू चौधरी दुकानदारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर धरना समाप्त करने की अपील की। विधायक ने एसपी से फोन पर बात कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह भी दुकानदारों को समझाने पहुंचे। करीब चार घंटे बाद दोपहर को बाजार खुल सके।
विज्ञापन

बिसावर के सराफा बाजार में 10 नवंबर की रात को प्रवीण अग्रवाल की दुकान के ताले तोड़कर बदमाश लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। इसके बावजूद पुलिस इस मामले में अभी तक किसी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले में प्रवीण अग्रवाल ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसे लेकर बिसावर के दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों ने घटना के खुलासे की मांग करते हुए नारेबाजी की। एसपी ने चार दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन पर ही दुकानदार शांत हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें