फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग का फाटक आज से होगा बंद

विज्ञापन
हाथरस: तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का काम करते मजदूर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग का फाटक आज से रहेगा बंद
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण के चलते अगले 15 दिन तक रेलवे फाटक रहेगा बंद, अन्य मार्गों से निकाला जाएगा ट्रैफिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते 10 जनवरी शुक्रवार से अगले 15 दिन तक तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग बंद रहेगी। ऐसे में इस बागला कॉलेज मार्ग, बिजली कॉटल मिल चौराहा, इगलास अड्डा रेलवे क्रासिंग के अलावा बाईपास से वाहनों का आवागमन होगा।
शहर के तालाब चौराहा पर हो रहे ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे निर्माण निगम द्वारा काम को तेज कर दिया है। शुक्रवार से अलीगढ़ रोड पर साइड पर ओवर ब्रिज का बेस बनाने का काम किया जाएगा। खुदाई कार्य के चलते तालाब फाटक को पूरी तरह बंद किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि खुदाई के दौरान अलीगढ़ रोड साइड पर जगह नहीं रहेगी, इसलिए पूर्णत: फाटक को बंद कर दिया जाएगा। यह फाटक शुक्रवार से 25 जनवरी यानि पंद्रह दिन तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी रेलवे निर्माण निगम के एक्सईएन जीके श्रीवास्वत ने दी। वहीं यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार का कहना है कि कल से फाटक बंद होने के बाद वाहनों को बागला कॉलेज के निकट क्रासिंग, बिजली कॉटल मिल, इगलास अड्डा रेलवे क्रासिंग व बाइपास से गुजारा जाएगा। तांगा, बैलगाड़ी, व बड़े वाहनों की शहर में एंट्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें