न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव जरैरा में शासन के आदेश पर पहले हफ्ते में आए सैकड़ों पौधे रोपित करने की बजाय जंगल में फेंक दिए गए हैं। यह पौधे जंगल में कड़ी धूप में सूख गए हैं। बर्बाद हुए पौधे की आज तक संबंधित विभाग व जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण पौधारोपण मात्र खानापूर्ति की मिसाल बनकर सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गया है। संवाद