फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सभासदों का धरना जारी, एसडीएम को मिलेगा ईओ का चार्ज

विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका परिसर में धरना देते सभासद। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में सभासदों का धरना जारी है। वहीं शासन ने नगर पालिका के ईओ को हटाकर अब पालिका का चार्ज एसडीएम सदर को देने के आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिसर में पिछले करीब दो सप्ताह से कुछ सभासद धरने पर बैठे हैं। वह पालिका में कथित तौर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि वार्ड -16 में तीन साल पहले बरातघर का निर्माण शुरू कराया गया लेकिन इसका निर्माण रोक दिया गया। इस मामले में संबंधित एई और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इधर, पालिका के सभासदों के आंदोलन को देखते हुए इस बरातघर का निर्माण फिर से शुरू करा दिया गया। पिछले दिनों नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार लंबे अवकाश पर चले गए तो उनके स्थान पर मुरसान के ईओ स्वदेश आर्य को चार्ज दिया गया। अब शासन ने एसडीएम सदर राजकुमार को ईओ का चार्ज देने के आदेश दिए हैं। इस सिलसिले में एसडीएम सदर का कहना है कि अभी तक उनके पास लिखित में कोई आदेश नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें