फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रधान संगठन के लोगों ने कोविड फंड में दिया अपना एक माह का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी से मिला है। कोरोना जैसी महामारी से लडने के लिए सरकार के कोविड फंड में हाथरस के प्रधानों द्वारा अपना एक माह का मानदेय दिया गया है।
ब्लॉक मुरसान के प्रधानों द्वारा एकत्रित किए गए दो लाख 71 हजार सौ रूपये बैंक में आरटीजीएस किये गये हैं। जिसकी एक पत्र कॉपी मुख्य विकास अधिकारी को दी गई है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के लगभग 90 प्रतिशत प्रधान साथियों ने अपना एक माह का मानदेय जमा कर दिया है, जो प्रधान रह गए हैं, वह दो दिन में पैसा जमा करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हाथरस ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंद व जिला महामंत्री शिशुपाल सिंह राना ने हाथरस ब्लाक के प्रधान साथियों द्वारा एकत्रित दो लाख छप्पन हजार रूपये का चेक मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा है। मुख्य विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधानों के इस दया पूर्ण कार्य की प्रशंसा की है। इस अवसर पर मुरसान ब्लाक अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, हीरालाल, सुरसेन, संजीव प्रधान, संजू प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह आदि लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें