फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति पकड़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को मिली 51.06 करोड़ की सौगात
विज्ञापन

14 वें वित्त आयोग से मिली धनराशि, विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले की ग्राम पंचायतों में अब विकास कार्य गति पकड़ेंगे। शासन स्तर से सभी ग्राम पंचायतों में 14 वें वित्त आयोग के तहत द्वितीय किश्त भेज दी गई है। शासन स्तर से 51.06 करोड़ रुपये की जिले में दूसरी किश्त भेजी गई है। इस किश्त के आने के बाद लंबित पड़े विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायतों में विभिन्न मदों के जरिये विकास कार्य कराए जाते हैं। इस क्रम में 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत शासन से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए धनराशि दी जाती है। इस धनराशि के तहत ग्राम पंचायत की खुली बैठक में होने वाले प्रस्तावों के विकास कार्यों को कराया जाता है। शासनादेश में निहित कामों को भी इस निधि से कराया जाता है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में धनराशि पहुंचने के साथ ही ग्राम प्रधानों व संबंधित अधिकारियों को लंबित पड़े कामों को तेजी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक वार जारी की गई धनराशि
ब्लॉक --- धनराशि
हाथरस --- 7.97 करोड़
मुरसान --- 7.90 करोड़
सासनी --- 8.82 करोड़
सिकंदराराऊ --- 6.17 करोड़
हसायन --- 6.97 करोड़
सादाबाद --- 8.05 करोड़
सहपऊ --- 5.14 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें