न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस स्कूली बसों की खिड़की पर अब चालक और परिचालकों के नाम अंकित किए जाएंगे।शुक्रवार को आरआई संतोष कुमार ने आरपीएम, सेकसरिया, दून पब्लिक, डीपीएस आदि स्कूलों के वाहनों की जांच की।ऐसे वाहनों की खुफिया तरीके से सूची तैयार की जा रही है।
स्कूली बसों की खिड़की पर अब चालक और परिचालकों के नाम अंकित किए जाएंगे। परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की पड़ताल कर रहा है। जो वाहन मानक के अनुरूप नहीं होंगे, उन पर शिकंजा कसा जाएगा। शुक्रवार को कई स्कूलों में जाकर आरआई संतोष कुमार ने 50 वाहनों को चेक किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट और बीमा आदि आदि कागजातों को जांचने के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को आरआई संतोष कुमार ने आरपीएम, सेकसरिया, दून पब्लिक, डीपीएस आदि स्कूलों के वाहनों की जांच की। डीपीएस की बसों में खामियां मिलीं। इन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए। सभी चालक-परिचालकों के नाम खिड़की पर अंकित करने के दिए। चेकिंग से स्कूल संचालकों में खलबली मची रहीं। संवाद
कई वाहनों से लाए-ले जाए जा रहे बच्चे
शहर में कई स्कूलों को बच्चों को लाने ले जाने के लिए लगे वाहनों आज भी बिना पिरमिट के दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ एआरटीओ द्वारा जल्द अभियान चलाया जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों की खुफिया तरीके से सूची तैयार की जा रही है। संवाद