फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाथरूम में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शहर के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।मनीष शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए मोहल्ले के नामजदों पर हत्या करने का आरोप लगाया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजदों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव उसी के घर के बाथरूम में बृहस्पतिवार की दोपहर को पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी 76 वर्षीय त्रिवेणी देवी पत्नी विपिन पाठक का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। वह खुद कैलाश नगर स्थित अपने मकान में रहती थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर को उनका शव मोहल्ले के लोगों को घर के बाथरूम में पड़ा नजर आया। परिवार के लोगों को फोन पर इसकी सूचना दी गई और शव को उठाकर घर के एक हिस्से में रखा गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह वृद्धा के नाती मनीष शर्मा पुत्र विमल शर्मा व उनका छोटा भाई हाथरस पहुंचे। मनीष शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए मोहल्ले के नामजदों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजदों को हिरासत में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, फिर भी शक के आधार पर नामजदों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें