न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) प्रदेश में दौरा अचानक दौरा कर रहे हैं। वह कभी भी हाथरस डिपो का मुआयना करने आ सकते हैं। उनके दौरे की संभावना से अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। सभी कर्मी अपने-अपने काम पर पैनी नजर जमाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि निगम स्तर से यात्रियों को राहत देने और आमदनी को बढ़ाने के लिए हाथरस डिपो को हाल ही में दो नई बसें दी गई हैं। चार और बसें जल्द मिलने की उम्मीद हैं। डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। निगम स्तर से बसों को कार्यशाला से निकलवाने के लिए एआरएम से लेकर स्टेशन प्रभारी और फोरमैन तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
चालक-परिचालकों की वर्दी की धनराशि खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। 10 सितंबर से डिपो में चालक-परिचालकों के लिए ड्रेस कोड भी लागू होगा। जो चालक-परिचालक वर्दी नहीं पहनेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इन सभी व्यवस्थाओं को परखने के लिए एमडी डिपो स्तर पर दौरा करेंगे। संवाद