फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समाधान दिवस में हावी रहा पशुओं की बीमारी का मुद्दा

विज्ञापन
हाथरस : संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सदर में एसडीएम राजकुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 62 शिकायतें ही दर्ज हो सकीं। इसमें अधिकतर शिकायतों पशुओं में फैल रही बीमारियों से संबंधित थी। एसडीएम सदर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों का निस्तारण गंभीरता के साथ करें। शिकायत निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण के बाद शिकायत का निस्तारण करें।
विज्ञापन

इस दौरान नाई के नगला के लोगों ने एसडीएम सदर को शिकायत सौंपी। इसमें कहा कि बस्ती में पशुओं में महामारी फैल रही है। इस कारण पशु (सूअर) दर घटती जा रही है। कई पशु आए दिन मर रहे हैं। इन पशुओं के बचाव को उपचार व छिड़काव कराया जाए। इस मौके पर विवेक लाल, विशन, किशोर, आदि मौजूद थे। संवाद
- ग्राम पंचायत पैकवाड़ा में पंचायत सचिव द्वारा सफाई कर्मी की झूठी रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियों को भ्रमित किया गया है। इस मामले शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। अब समाधान दिवस में फिर से एक बार शिकायत की है। - अमरनाथ अग्निहोत्री, पैकवाड़ा।
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत कुम्हरई में गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्राम सभी की खाली भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। उक्त भूमि को खाली कराने के लिए विगत में लेखपाल भी गांव गए थे, लेकिन अभी तक भूमि खाली नहीं हुई है। - शियाज मोहम्मद, प्रधान पति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें