फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए भागदौड़ कर रहे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों का आगाज हो चुका है। चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले लोग अपने मुफीद जमीन तैयार करने में तेजी से जुट गए हैं। चुनावी दावेदार पुनरीक्षण कार्यक्रम में मदद करने में लगे हैं। कस्बे में लोगों को रिझाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
31 अक्तूबर को मतदाता सूचियों के प्रदर्शन के बाद वोट बढ़ाने का सिलसिला बूथ लेवल अफसरों (बीएलओ) द्वारा शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले लोग बीएलओ से संपर्क कर नाम बढ़वाने में जुट गए हैं। सोशल मीडिया, पोस्ट, पेंपलेट्स के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का न्योता दिया जा रहा है, जबकि कुछ राजनेता कैलेंडर, डायरी आदि सामान भेंटकर लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आरक्षण की तस्वीर अभी साफ नहीं फिर भी विभिन्न पार्टियों से जुड़े लोग वार्ड और नगर पंचायत से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। इन दिनों कस्बे में जिस तरह का माहौल है, उससे इतना जरूर तय है कि इस बार निकाय चुनाव दिलचस्प होने वाला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें