फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संस्था की नहीं हुई मान्यता समाप्त, जांच में पाई गई सही

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से फर्जी बैंक गारंटी के मामले में एक पत्र जारी किया गया था। इस पत्र में राघव आईटीआई व एक अन्य आईटीआई की छात्रवृत्ति रोकने के निर्देश जारी किए गए थे। इसे लेकर विभाग की ओर से जांच की गई। विभागीय जांच में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने उक्त संस्था राघव आईटीआई को सही पाया है।
संस्था के मैनेजर धर्मेश कुमार ने बताया कि जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी जब संस्था की जांच एवं निरीक्षण किया गया तो जांच में संस्था को सही पाया गया। संस्था में वित्तीय वर्ष 2020-21 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत कोई भी आवेदन अग्रसारित नहीं किया गया। इस कारण संस्था को विभाग द्वारा वसूली हेतु कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया और न ही संस्था ब्लैक लिस्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था की मान्यता निरस्त का कोई भी लेटर जारी नहीं हुआ है। विभाग की ओर से पत्र समझने में गलती की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि उक्त शासन के निर्देश के क्रम में जांच करने पर संस्था में सब सही पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें