फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रैक्टरों की भिड़ंत में घायलों को केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल पहुंचाया

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)आगरा रोड पर बुधवार को जैतई मोड़ के निकट हुए हादसे में दो ट्रैक्टरों के चालक बुरी तरह घायल हो गए।घायलों को हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया।केंद्रीय मंत्री ने घायल चालकों को एस्कॉर्ट की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाते केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा रोड पर बुधवार को जैतई मोड़ के निकट हुए हादसे में दो ट्रैक्टरों के चालक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अपने एस्कार्ट की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचवाया। घायलों को हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया।
इस दुर्घटना में चालक सीटू पुत्र जगदीश निवासी कुंजलपुर सादाबाद, सुभाष पुत्र रामजीलाल निवासी गांव शेरपुर सादाबाद घायल हो गए। इस दौरान केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल रुक गए। वह पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर एसडीएम शिव सिंह भी पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री ने घायल चालकों को एस्कॉर्ट की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर होने के चलते दोनों घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें