हाथरस : मृतक होमगार्ड का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एटा जिले के जलेसर में तैनात हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी होमगार्ड की अपने गांव से ड्यूटी पर जाते वक्त मौत हो गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी देवदत्त (54 वर्ष) पुत्र बाबूलाल सीओ ऑफिस जलेसर में ड्यूटी पर जा रहे थे।
इस बीच गांव के बाहर निकले वक्त उनकी तबियत अचानक से खराब हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद